मप्र में अरब सागर से आ रही नमी से गर्मी से दिलाई राहत

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)| अरब सागर की ओर से आ रही नमी ने मध्य प्रदेश को गर्मी से राहत दिलाई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, हवाओं के चलने से धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा के चक्रवात के बनने और अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। वहीं पश्चिमी हवाओं के चलने से जहां लू का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।


राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़.2, ग्वालियर का 26.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)