मप्र में भाजपा 13, कांग्रेस 6 और 1 पर बसपा आगे (लीड-2)

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का दौर जारी है। शुरुआत में जिन 20 सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 13 पर भाजपा आगे है और 6 पर कांग्रेस आगे है। वहीं बसपा ने एक सीट पर बढ़त बनाई है।

भारत निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी 28 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआत में जो 20 सीटों का रुझान सामने आया है, इनमें भाजपा बढ़त बनाए हुए है और लगातार सिलसिला बढ़त का जारी है। अब तक भाजपा 13 और कांग्रेस छह स्थानों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर बसपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए है।


विधानसभा के उप-चुनाव के शुरुआती रुझान को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ का कहना है कि प्रदे की जनता पर उनका भरोसा है कि जनता सच्चाई का साथ देगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि राज्य के कार्यकर्ता ने यह चुनाव लड़ा है, उनका परिश्रम रहा है। बड़े नेताओं ने मेहनत करने में कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा के पक्ष में भले ही शुरुआती बढ़त मिलती नजर आ रही है, मगर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस को जीत मिलेगी।


मतगणना का सिलसिला डाकमत पत्रों की गिनती के साथ हुआ, साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गिनती शुरु हुई।

राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे।

मतगणना स्थलों के आसपास राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का भी जमावड़ा शुरु हो गया है। सभी यही जानना चाहते हैं कि नतीजा क्या आ रहा है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)