मप्र में धूप हुई सुहावनी

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप सुहावनी रही।

राज्य में शुक्रवार को मौसम साफ है। इस दौरान चल रही हवाएं सिहरन पैदा कर देने वाली हैं, जिससे धूप सुहावनी लग रही है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, रातें और सुबह तो ठंडी हो रही है, मगर दिन की धूप चुभन पैदा कर देती है। अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17़1 डिग्री, ग्वालियर का 16.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)