मप्र में धूप खिली, ठंड का असर कम

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से धूप खिली है, जिससे ठंड का असर कम है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार की सुबह से मौसम साफ होने के साथ धूप खिली है और हवाओं का दौर थमा हुआ है, जिससे ठंड का असर कम है। तापमान में भी उछाल आया है। खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.4, ग्वालियर का 9.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)