मप्र में गर्मी का असर फिर बढ़ा, खजुराहो सबसे गर्म

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर तल्ख है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। साथ ही तापमान में उछाल आया है। राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य में मंगलवार को तेज धूप निकली है जो चुभन पैदा करने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान हवाओं के रुख में आए बदलाव से राज्य के तापमान में उछाल आया है। साथ ही दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के आसपास बने चक्रवात के कारण गर्मी बढ़ी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ा है। 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने हवाओं का रुख पश्चिमी होने पर गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।


राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, इंदौर का 25.6 डिग्री, ग्वालियर का 23.9 डिग्री और जबलपुर का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर का 40.2 डिग्री, ग्वालियर का 42.6 डिग्री और जबलपुर का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)