मप्र में गर्मी से राहत के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी से राहत के आसार जताए हैं।

राज्य में रविवार की सुबह से तेज धूप खिली है और गर्मी का असर बना हुआ है। रुक-रुककर चल रही हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों मे बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी हुआ है, साथ ही हवाएं चल रही हैं, जिससे आद्र्रता का असर बढ़ा है। इसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार बने हुए हैं। वहीं, बादल छाने से रात का तापमान बढ़ने की संभावना है।


राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.6, ग्वालियर का 29 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 31.7 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 46.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा ।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)