मप्र में हवाओं के रुख में बदलाव से ठंड बढ़ी

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 17 नवंबर (आईएएनएस)| हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव ने मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव ला दिया है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। राज्य में राजधानी सहित अन्य स्थानों पर रविवार की सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं, साथ ही हवाएं भी चल रही हैं, जो सिहरन पैदा करने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ पर हुई बर्फबारी के अलावा हवाओं का रुख उत्तरी हो चला है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का असर बढ़ रहा है। आगामी समय में राज्य में ठंड के और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, इंदौर का 16.6 डिग्री, ग्वालियर का 15.7 डिग्री और जबलपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री, इंदौर का 29.8 डिग्री, ग्वालियर का 29 डिग्री और जबलपुर का 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था ।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)