मप्र में तापमान में गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में आए बदलाव के कारण बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह धूप की चुभन कम रही।

मौसम विभाग के अनुसार, पवन संगम (विंड कोन्फ्लुएंस जोन) बनने के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आने के आसार बने हुए है, उसी क्रम में मंडला सहित कई स्थानों पर बौछारें पड़ी है, साथ ही हवाओं में ठंडक है,जिससे तापमान में गिरावट आई है।


यहां खरगोन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान बैतूल में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17.4, ग्वालियर का 16.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)