मप्र में ठंड का बढ़ा असर

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का अहसास कराने वाली रही। राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ चला है। रविवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है जो ठंड से राहत देने वाली है। मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात में जहां ठंड बढ़ जाती है, वहीं दिन में तेज धूप चुभन पैदा करने वाली होती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.2, ग्वालियर का 10.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)