मप्र : टी.एन. दुबे जबलपुर स्थित मप्र आयुर्विज्ञान विवि के कुलपति नियुक्त

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थिति मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति डॉ. टी.एन. दुबे को बनाया गया है। दुबे की नियुक्ति राज्यपाल लालजी टंडन ने की है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि राज्यपाल लालजी टंडन ने भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. टी.एन. दुबे को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 की धारा 12 की उप धारा एक के अंतर्गत की गई है।

डॉ़ दुबे का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से चार वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु तक होगी। इसके अनुसार चार साल की अवधि पूरी होने से पहले अगल दुबे की आयु 70 वर्ष हो जाएगी तो वे पहले ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, अन्यथा वे अपना चार साल कार्यकाल पूरा करेंगे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)