मप्र : विदिशा में बुलेरो ने 3 बच्चों को रौंदा, शिवराज ने शोक जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

विदिशा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक अनियंत्रित बुलेरो ने साइकिल से जा रहे तीन बच्चों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “उनारासी कलां थाना क्षेत्र में आज दोपहर उनारासी कला-तीतर र्बी मार्ग पर ग्राम कालादेव के समीप एक बोलेरो वाहन ने साइकिल से खेत से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो बालक और एक बालिका है। तीनों आपस में सगे भाई बहन है। हादसे के बाद बुलेरो पेड़ से जा टकराई और बुलेरो में सवार तीनों युवक फरार हो गए।”


मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “विदिशा में बुलेरो से टक्कर में साइकिल सवार बच्चों के आकस्मिक निधन का हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्घांजलि! दुख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)