Mukesh Ambani ने अपने पोते का नाम रखा ‘पृथ्वी आकाश अंबानी’,जानिए क्या है वजह

  • Follow Newsd Hindi On  
Jio Google will make India 2G free

Mukesh Ambani Grandson Name Prithvi: देश के सबसे अमीर उद्योगपति और दुनिया के अमीरों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्री( Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। 10 दिसंबर को आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) ने बेटे को जन्म दिया। जूनियर अंबानी के आते ही पूरे अंबानी परिवार में धूम मच गयी। जन्म के कुछ दिन बाद अब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नामकरण किया गया है। इस बात की जानकारी अंबानी परिवार की ओर से की गई है।

गूगल फोटो

अंबानी परिवार ने आधिकारिक रूप से अपने पोते के नाम का ऐलान किया गया है। देश के सबसे अमीर परिवार ने अपने पोते और आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नाम ‘पृथ्वी आकाश अंबानी’ (Prithvi Akash Ambani) रखा है। परिवार की ओर से इसकी घोषणा की गई है। अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी रखा है।


वायरल हो रहा कार्ड

आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे के नामकरण का एक कार्ड वायरल हो रहा है।वायरल कार्ड में लिखा गया है भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से आकाश-श्लोका अंबानी के बेटे का जन्म हुआ है। आकाश और श्लोका को बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा गया है। पृथ्वी के जन्म पर दादा मुकेश अंबानी और दादी नीता अंबानी के साथ-साथ नाना रसेल महता और नानी मोना मेहता को शुभकामनाएं।


‘पृथ्वी’ रखने के पीछे बेहद रोचक वजह

आकाश के बेटे का नाम पृथ्वी रखने के पीछे बेहद रोचक वजह बतायी जा रही है। दरअसल कथित रूप से बताया जा रहा है कि जब आकाश का जन्म हुआ था, तो मुकेश अंबानी को पहली बार बेटे के जन्म का पता उस समय चला था, जब वो हवाई यात्रा कर रहे थे। उसके बाद ही उन्होंने तय किया था बेटे का नाम आकाश रखने का। अब ऐसी कयास लगायी जा रही है कि आकाश के बेटे के नाम के पीछे भी ऐसा ही कुछ हुआ होगा।

बता दें कि आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की मार्च 2019 को शादी हुई थी। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)