मुक्केबाजी : तीसरे नेशंस कप में भारत की जूनियर लड़कियों ने जीते 4 स्वर्ण

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की जूनियर लड़कियों ने सर्बिया के वरबास में आयोजित तीसरे नेशंस कप में कुल चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। भारत को टूर्नामेंट में दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा 48 किलोग्राम भारवर्ग में रूस की ऐलना ट्रेमासोवा को 5-0 से मात देने वाली भारत की तमन्ना टूर्नामेंट में ‘सर्वश्रेष्ठ विदेशी मुक्केबाज’ चुनी गई हैं।

भारत को अन्य तीन स्वर्ण पदक 57 किलोग्राम भारवर्ग में अम्बेशोरी देवी, 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति दहिया और 66 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियंका ने दिलाए।


अम्बेशोरी देवी ने स्वीडन की डुना सिपेल को और प्रीति ने यूक्रेन की क्रिस्टिना कार्तासेवारे को समान स्कोर 3-2 से मात दे स्वर्ण जीता।

वहीं प्रियंका ने रूस की ओल्गा पेट्राश्को को 5-0 से हरा जीत हासिल की।

50 किलोग्राम भारवर्ग में अंजू देवी, 52 किलोग्राम भारवर्ग में सिमरन वर्मा, 75 किलोग्राम भारवर्ग में मानषी दलाल और 80 किलोग्राम भारवर्ग में रूस की मारिया प्रोस्कुनोवा को रजत पदक मिले।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)