पुलिसकर्मियों की बढ़ती तोंद से मुंबई पुलिस परेशान, शुरू हुआ ‘मोटापा घटाओ’ अभियान

  • Follow Newsd Hindi On  
Mumbai Police starts one month no fat course for unfit police personnel

अपराधियों पर नकेल कसने कि लिये जाने जानी वाली मुंबई पुलिस इन दिनों बढ़ते बज़न के कारण काफी परेशानी में है। उनका यह मोटापा अपराधियों के पकड़ने में आड़े ना आये, इसलिये मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध जायसवाल ने भारी वजन वाले पुलिस कर्मियों की पहचान कर उन्हें अपना वजन कम करने का आदेश जारी किया है। इस अभियान को ‘स्वस्थ पुलिस, सशक्त पुलिस’ का नाम दिया गया है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा जो कि 28 फरवरी को समाप्त होगा। आपको बतादें इस अभियान में 150 पुलिसकर्मीयों के साथ उनके परिवार वाले भी शामिल हैं।

वजनदार पुलिसकर्मी कहीं लोगों के बीच मजाक ना बन जाएं इस लिये उनसे जमकर कसरत करवाई जा रही है, लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर की यह पहल कितनी कामयाब होती है यह तो भविष्य में ही पता चलेगा।


लोकल आर्म्स विभाग की डीसीपी नियति ठाकरे इस उभियान के बारे में बताती हैं कि  इन पुलिसकर्मियों और इनके परिवार को मेडिटेशन, काउंसलिंग, लेक्चर, योगा और फिल्मों के जरिए मोटापे के बारे में बताया जा रहा है। इनसे छुटकारा पाने के लिए पुलिसवालों को मानसिक तौर पर तैयार किया जा रहा है , ताकि उन्हें तय 30 दिनों के अंदर राहत मिल सके। मुंबई पुलिस के अनुसार, इस अभियान के जरिए मोटापे से ग्रसित पुलिसकर्मियों को डायटिशन और आहार विशेषज्ञों की देख-रेख में खाना दिया जा रहा है, उनकी सेहत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

150 पुलिसकर्मियों के इस पहला बैच को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कैंप में रहना पड़ता है। इस दौरान उन्हें सुबह का नाश्ता, दिन का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना डायटिशन के निर्देशनुसार दिया जा रहा है, साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, शुगर, दिल, किडनी और लिवर के अलावा पेट के आंतरिक हिस्सों की जांच समय-समय पर हो रही है। आंकड़ो के अनुसार 40,000 की मुंबई पुलिस में करीब 3 हज़ार पुलिसकर्मी मोटापे से प्रभावित है।


‘गतिहीन जीवनशैली से बढ़ रहा मोटापा’


पेट की अतिरिक्त चर्बी मस्तिष्क को पहुंचा सकती है नुकसान

दिल्ली : 100 किलो की इराकी महिला की सफल नी रिप्लेसमेन्ट सर्जरी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)