मुंबई समेत महाराष्ट्र की 17 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| मुंबई की छह लोकसभा सीटें, राज्य की उन 17 सीटों में शामिल हैं जहां चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान होना है। इसमें देश की वाणिज्यिक और ग्लैमर राजधानी मुंबई महानगर क्षेत्र शामिल है, जो विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल और कुछ पिछड़ी जनजातीय बस्तियों के लिए प्रसिद्ध है।

इन सीटों में, धुले से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, उत्तरी मुंबई से उर्मिला मातोंडकर, शिरूर से अमोल कोल्हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ अजित पवार मावल से और नासिक से समीर भुजवल चुनाव मैदान में हैं।


राज्य में अंतिम चरण के लिए होने वाले मतदान के अंतर्गत मुख्य संसदीय क्षेत्र नांदुरबार (एसटी), धुले, दिंडोरी (एसटी), नासिक, पालघर (एसटी), भिवंडी, कल्याण, ठाणे, उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, मवाल, शिरूर, शिर्डी (एससी) शामिल है।

इन क्षेत्रों की आम समस्याएं आधारभूत संरचना, बेहतर आवागमन और कनेक्टिविटी, जल समस्या, रोजगार और सस्ता घर हैं।

उत्तर मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर यहां भाजपा के दिग्गज गोपाल शेट्ठी को टक्कर दे रही हैं। इससे पहले इस सीट से एस.ए. डांगे, वी.के. कृष्ण मेनन, मृणाल गोरे, राम नाईक, अभिनेता गोविंदा आहुजा और कांग्रेस के पूर्व मुंबई प्रमुख संजय निरूपम जैसे दिग्गज जीत चुके हैं।


यह राज्य की उन तीन सीटों में से है, जहां ग्लैमर की दुनिया से उम्मीदवार हैं।

इस संसदीय क्षेत्र में कुल 17,83,870 उम्मीदवार हैं, जिसमें 9,72,645 पुरुष मतदाता और 8,11,225 महिला मतदाता शामिल हैं।

उत्तर-पूर्व मुंबई : यहां भाजपा के मनोज कोटक और राकांपा के संजय दीना पाटिल के बीच मुकाबला है।

इस संसदीय क्षेत्र में कुल 16,68,347 मतदाता हैं, जिसमें 9,23,011 पुरुष मतदाता और 7,45,342 मतदाता शामिल हैं।

उत्तर पश्चिम मुंबई : शिवसेना ने यहां से अपने मौजूदा सांसद गजानन सी. कृतिकर को उतारा है, जिन्होने 2014 में कांग्रेस के गुरुदास कामत को हराया था। कृतिकर यहां से कांग्रेस के संजय निरूपम का सामना करेंगे।

इस संसदीय सीट से 17,75,428 मतदाता हैं, जिसमें 9,86,908 पुरुष और 7,88,520 महिला मतदाता है।

उत्तर-मध्य मुंबई : यह राज्य की उन दो सीटों में शामिल है, जहां महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकालबा है। दूसरी सीट बारामती है। यहां भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और कांग्रेस से तीन बार सांसद रह चुकी प्रिया दत्त के बीच मुकाबला है। प्रिया दत्ता दिवंगत अभिनेता और कांग्रेस नेता सुनिल दत्त की बेटी है।

यहां कुल 17,38,894 मतदाता है, जिसमें 9,67,474 पुरुष और 7,71,420 महिला मतदाता है।

दक्षिण मध्य मुंबई : यहां एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी है। शिवसेना के राहुल शेवाले यहां के मौजूदा सांसद हैं और वह कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का सामना करेंगे।

यहां कुल 14,47,885 मतदाता हैं, जिसमें 7,93,801 पुरुष और 6,54,084 महिला शामिल है।

दक्षिण मुंबई : इस छोटे मगर प्रतिष्ठित संसदीय सीट पर पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद सावंत का सामना करेंगे। देवरा के पक्ष में कई दिग्गज व्यापारियों ने अपना समर्थन जताया है।

यहां कुल 14,85,846 मतदाता हैं, जिनमें 8,28,964 पुरुष और 6,56,882 महिला मतदाता शामिल है।

नंदुरबार (एसटी): नंदुरबार एक आरक्षित अनुसूचित जनजाति सीट है। यहां से भाजपा की मौजूदा सांसद डॉ. हिना गावित कांग्रेस के के.सी. पदावी से मुकाबला कर रही हैं। यहां कांग्रेस ने नौ बार सांसद रहे और केंद्रीय मंत्री मानिकराव एच. गावित(85) और उनके बेटे को टिकट नहीं दिया, जिस वजह से गावित पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन पदावी को एमएनएस और महागठबंधन का समर्थन हासिल है, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है।

यहां कुल 16,72,715 उम्मीदवार है, जिसमें 8,52,379 पुरुष और 8,20,336 महिला उम्मीदवार हैं।

धुले : धुले से भाजपा की तरफ से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे दोबारा यहां से चुनाव जीतना चाहते हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के कुणाल आर.पाटिल से है। यहां कुल 16,74,469 मतदाता है, जिसमें 8,78,610 पुरुष मतदाता और 7,95,895 महिला मतदाता है।

दिंडोरी (एसटी) : इस बार यहां से त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां 2009 और 2014 में भाजपा ने मुकाबला जीता था। यहां की दो आरक्षित विधानसभा सीट में से, दिंडोरी में राकांपा और कलवान में माकपा का 2014 से कब्जा है। जनजातीय बहुल दिंडोरी से भाजपा ने भारती पी. पवार को उम्मीदवार बनाया है और उनका मुकाबला राकांपा के धनराज माहाले और माकपा के जीवा पांडु गावित से है। यहां कुल मतदाता 15,30,139 हैं, जिसमें 8,08,018 पुरुष औश्र 7,22,121 महिला मतदाता शामिल है।

नासिक : यहां राकांपा के समीर भुजबल का शिवसेना के मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे से मुकाबला है। समीर पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के भतीजे हैं। यहां कुल 15,93,237 मतदाताओं में से पुरुष मतदाता 5,24,572 और महिला मतदाता 7,42,780 हैं।

पालघर (एसटी) : यहां 2014 के चुनाव में भाजपा के चिंतामन वांगा ने जीत दर्ज की थी और 2018 में हुए उपचुनाव में एकबार फिर भाजपा के राजेंद्र गावित ने जीत दर्ज की थी। इस बार गावित शिवसेना के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां गावित को मुख्य चुनौती बहुजन विकास अघाड़ी के बलीराम एस जाधव से है, जिसे कांग्रेस-राकांपा नीत गठबंधन की अगुवाई में 56 पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। यहां कुल 15,78,077 मतदाताओं में से 8,30,432 पुरुष और 7,47,645 महिला मतदाता है।

भिवंडी : यहां 2009 में कांग्रेस के सुरेश के. तावरे चुने गए थे, जिनके स्थान पर 2014 में कुनबी समुदाय के नेता विश्वनाथ आर. पाटिल को उतारा गया था। हालांकि उन्हें भाजपा के कपिल एम. पाटिल से हार का सामना करना पड़ा था। इसबार फिर से पाटिल का मुकाबला तावरे से है। यहां कुल 16,96,598 मतदाताओं में से 9,45,405 पुरुष मतदाता और 7,51,184 महिला मतदाता हैं।

कल्याण : यहां मुकाबला शिवसेना के मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे और राकांपाके बाबाजी बी. पाटिल के बीच है। यहां कुल 19,22,045 मतदाता है, जिनमें 10,45,495 पुरुष मतदाता और 8,76,551 महिला मतदाता हैं।

ठाणे : शिवसेना के गढ़ में इसके मौजूदा सांसद राजन विचारे का मुकाबला राकांपा के आनंद पी पाराणजपे से है। यहां कुल 20,73,442 मतदाताओं में 11,42,158 पुरुष और 9,31,284 महिला मतदाता हैं।

मावल : यहां पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ अजित कुमार का शिवसेना के मौजूदा सांसद श्रीरंग सी. बार्ने के बीच मुकाबला है। यहां कुल 19,53,741 मतदाताओं में से 10,53,960 पुरुष और 9,17,781 महिला मतदाता हैं।

शिरूर : यहां टेलीविजन कलाकार अमोल कोल्हे राकांपा के टिकट पर शिवसेना के मौजूदा सांसद शिवराव ए पाटिल से मुकाबला कर रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 18,24,112 मतदाता हैं, जिनमें 9,73,236 पुरुष और 8,50,876 महिला मतदाता है।

शिर्डी (एससी) : श्री साईंबाबा मंदिर के लिए प्रसिद्ध शिर्डी में शिवसेना के मौजूदा सांसद सदाशिव लोखंडे का कांग्रेस के भाऊसाहेब एम . कांबले से मुकाबला है। यहां कुल 14,59,712 मतदाताओं में से कुल 7,65,921 पुरुष और 6,93,791 महिला मतदाता हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)