अगले 10 साल में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा यह विशाल तारा, NASA ने किया खुलासा

  • Follow Newsd Hindi On  
अगले 10 साल में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल तारा, NASA ने किया खुलासा

नासा (NASA) ने हाल ही में जानकारी साझा की है कि, 99942 एपोफिस (99942 Apophis) नामक एक विशाल क्षुद्रग्रह (तारा) अगले 10 साल में पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

नासा की ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, इस कोलोसल एस्ट्रोइड (क्षुद्रग्रह) की 13 अप्रैल 2029 तक पृथ्वी के करीब होने की सम्भावना है। पर कहा जा रहा है कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि, यह एस्ट्रोइड पृथ्वी से लगभग 19,000 माइल्स (31,000 किलोमीटर) दूर होगा।


नासा के अनुसार, इतने बड़े ऑब्जेक्ट के लिए पृथ्वी के करीब से गुजरना बहुत ही मुश्किल है। साथ ही कहा जा रहा है कि, 99942 अपोफिस नामक इस एस्ट्रोइड का पृथ्वी के इतने करीब से गुजरना एस्ट्रोइड वैज्ञानिकों के लिए बेहद बड़ा अवसर होगा। इस दौरान वैज्ञानिक इस एस्ट्रोइड के साइज, शेप, बनावट की गहरी स्टडी कर पाएंगे। साथ ही इस एस्ट्रोइड के इंटीरियर की भी स्टडी की जा सकती है।

नासा के पासाडेना, कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (NASA’s Jet Propulsion Laboratory) के राडार वैज्ञानिक मरीना ब्रोजोविक ने बताया कि, ‘2029 में एपोफिस की पृथ्वी से नजदीकी विज्ञान की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा अवसर साबित होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि, ‘हम इस ऑब्जेक्ट पर ऑप्टिकल और राडार टेलिस्कोप द्वारा नजर रखेंगे। राडार के द्वारा शायद हम इसकी सरफेस डिटेल्स जान पाएं, जो साइज में केवल कुछ मीटर की होती है।’

बता दें कि, इस एपोफिस एस्ट्रोइड की खोज 2004 में यूएस के खगोलविदों ने की थी। इसकी खोज के बाद से ही ऑप्टिकल और राडार टेलिस्कोप से इस पर नजर राखी जा रही है, ताकि अपने ऑर्बिट पर सूरज का चक्कर लगाने वाले इस एस्ट्रोइड के भविष्य के बारे में वैज्ञानिक पता लगा सकें।


वैज्ञानिकों के ताजा अनुमान के हिसाब से इस एपोफिस एस्ट्रोइड का पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने के थोड़े बहुत चांस हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)