नेपाली संसद के पूर्व अध्यक्ष दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

काठमांडू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| नेपाल में पुलिस ने पूर्व संसद अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महारा को गिरफ्तार कर लिया है। महारा पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की जांच के लिए एक जिला अदालत ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया था। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महारा को सिंघदरबार मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्किल ले जाया गया है।

इससे पहले महारा पर दुष्कर्म का एक मामला दर्ज होने के बाद काठमांडू जिला न्यायालय ने नेपाल पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति प्रदान की थी।


पुलिस ने कहा कि संसद सचिवालय में काम करने वाली पीड़िता ने महारा के खिलाफ, दुष्कर्म का प्रयास करने और हिंसा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक मामला दर्ज कराया था।

मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के प्रवक्ता होबिंद्र बोगाटी ने द हिमालयन टाइम्स को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, महारा के तिनकुने स्थित पीड़िता के अपार्टमेंट में जाने और नशे में धुत होकर खुद को हिंसक रूप में उसपर हमला करने की खबरें फैलने के बाद उन्होंने एक अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था। महारा ने हालांकि संसद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।


पिछला सप्ताह, हाईप्रोफाइल अधिकारियों और नेताओं के मामलों में नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की लगातार चुप्पी और नेपाल पुलिस की असफलता के कारण फैले भ्रम और चिंताओं से भरा रहा।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)