नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनर का गुरुग्राम में 97 वर्ष की उम्र में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

गुरुग्राम, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनर रहे स्वतंत्रता सेनानी जगराम यादव (97) का शनिवार सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया।

यादव का शनिवार सुबह यहां सेक्टर-15 स्थित उनके आवास पर निधन हो गया, जहां वह अपने दो बेटो कर्नल ओ. पी. यादव, अशोक यादव और बेटियों सुशीला और ओमवती के साथ रह रहे थे।


उन्हें स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल तथा महासचिव सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में जगराम को पैर व हाथ में बम व गोली लगने के बावजूद भी उन्होंने अंतिम समय तक लड़ाई में भाग लिया।

स्वतंत्रता सेनानी के अंतिम संस्कार के दौरान कई जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)