नीना ने वीडियो बनाकर महिलाओं के लिए कही ये अहम बात

  • Follow Newsd Hindi On  

देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता लैंगिक समानता पर यकीन रखती हैं और इंस्टाग्राम पर जारी उनकी हालिया वीडियो इसी बात को बयां करता है।

शनिवार को नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह समाज में महिलाओं से जुड़ी कुछ रूढ़िगत विचारधाराओं के बारे में बात करती नजर आईं।


उन्होंने कहा, “औरतों को गैस नहीं होती। उनको बदहजमी नहीं होती। उनको बर्प्स नहीं आते, है ना? तो आजकल लॉकडाउन है और इसमें ज्यादा भी खाना खाया जाता है। बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाया, वह भी खा लिया। और तो कुछ नहीं करने को है, खाना-पीना। ऐसे में आप फार्ट भी करते हैं। हिंदी में बोलूं तो सबको बुरा लगेगा। तो, महिलाएं फार्ट क्यों नहीं कर सकती? क्यों वे डकारें नहीं ले सकती?”

नीना ने महिलाओं से जिंदगी को खुलकर व अपनी शर्तों पर जीने को कहा।

नीना ने यह भी कहा, “हम महिलाओं को भी अधिकार है। अगर आप गैस को बाहर करना चाहते हैं, तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? आदमी तो ऐसा खुलकर करते हैं। महिलाएं इसे या तो काबू करने की कोशिश करती हैं या कोने में चली जाती हैं। क्यों? यह मेरा सवाल है।”


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)