नीतीश ने ‘खादी मॉल’ का उद्घाटन किया

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां उद्योग विभाग द्वारा नवनिर्मित खादी मॉल का उद्घाटन किया। इसे देश का पहला और बड़ा खादी मॉल बताया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मॉल के विभिन्न तलों पर खादी निर्मित वस्त्रों, हैंडीक्राफ्ट और मधुबनी पेंटिंग्स का अवलोकन किया। लोगों के उपयोग के सौंदर्य प्रसाधनों, फूड प्रोडक्ट्स, ग्रामोद्योग प्रोडक्ट्स एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों को भी मुख्यमंत्री ने देखा।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि इस मॉल में हर तरह के सामान हैं। उन्होंने कहा कि हस्तनिर्मित सामान भी यहां उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि यह काफी उपयोगी है, जो बहुत ही लोकप्रिय होगा। हमने यहां के सामानों को देखा और कुछ सुझाव भी दिए हैं। प्रतिदिन के उपयोगी सामान भी यहां उपलब्ध हैं। मशीनों के द्वारा निर्मित वस्त्रों के साथ-साथ हैंडमेड सामान भी उपलब्ध हैं। यहां उपलब्ध सामानों की गुणवत्ता भी अच्छी है।”

उन्होंने कहा कि इसका नाम खादी मॉल है, लेकिन यह अपने आप में विशिष्ट है। यहां बाद में नए उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। यहां हैंडलूम को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


उन्होंने इस बेहतर कार्य के लिए उद्योग मंत्री श्याम रजक और उद्योग विभाग को बधाई दी। उन्होंने इसे उत्साहवद्र्घक कार्य बताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टच स्क्रीन के माध्यम से मॉल के विभिन्न तलों पर स्थित सामानों की विवरणी को भी लोकार्पित किया। उन्होंने मॉल में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्घा अर्पित की।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)