नोट्रे डेम अग्निकांड पर बॉलीवुड ने दी प्रतिक्रिया

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| नोट्रे डेम में आग लगने की घटना से बॉलीवुड के कई कलाकार आहत हैं। कैथ्रेडल को आग की लपटों में घिरा देख ऋषि कपूर, निमरत कौर, अर्जुन कपूर और कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया।

 पेरिस स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर की निशानी 850 साल पुराने नोट्रे डेम में लगी आग पर मंगलवार की सुबह काबू पा लिया गया। वहीं कैथ्रेडल की मुख्य संरचना और दो टावरों को आग की लपेटों से बचा लिया गया।


इस खबर के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने ट्वीट किया।

ऋषि कपूर : “नोट्रे डेम डी पेरिस कैथ्रेडल बच जाएगा! लाखों लोगों की शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं इसके साथ हैं।”

अर्जुन कपूर : “नोट्रे डेम कैथ्रेडल को आग से घिरा देख स्तब्ध हूं..इतिहास का एक अंश राख में परिवर्तित हो गया। हमारी संवेदनशीलता फ्रांस के लोगों के साथ है।”


निमरत कौर : “हर कोई नोट्रे डेम डी पेरिस के लिए दुखी है..मैं जब पहली बार वहां गई थी तो वहां का नजारा देख मुग्ध हो गई थी। उस दृश्य को, उसकी खूबसूरती को मैं कभी नहीं भूल सकती। काफी गहरा नुकसान।”

रीतेश देशमुख ने लिखा : “नोट्रे डेम एक वैश्विक आपदा है। मेरे पास दुख प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं। सभी नोट्रे डेम प्रेमियों, मुझे माफ करना।”

रवीना टंडन : “भयानक! भयानक! यह प्राचीन इतिहास का भयानक नुकसान है।”

स्वरा भास्कर : “नोट्रे डेम दिल तोड़ने वाला!”

बोमन ईरानी : “नोट्रे डेम आपदा देखना बहुत मुश्किल है। फ्रांस के लोगों को स्तब्ध होना चाहिए। हमें आशा है और हम जो प्रार्थना करते हैं, इसकी मरम्मत में लगे लोगों की मदद करेगी।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)