ओडिशा : हाथियों के हमलों में 2015 से अबतक 369 लोगों मारे गए

  • Follow Newsd Hindi On  

 भुवनेश्वर, 16 जुलाई (आईएएनएस)| ओडिशा में जंगली हाथियों के हमलों में पिछले चार सालों से अब तक 369 लोगों की जाने गईं और 207 व्यक्ति घायल हुए हैं। एक मंत्री ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

 वन और पर्यावरण मंत्री बिक्रम केशरी आरुख ने विधानसभा को सूचित किया कि यह मौतें जनवरी 2015 से जून 2019 के अंतराल में हुईं हैं।


बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक मुकेश कुमार पाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इस हिसाब से औसतन प्रत्येक वर्ष 92 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

मंत्री आरुख ने कहा कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में इंसानी आबादी वाले इलाकों में हाथियों को आने से रोकने के लिए पत्थरों की दीवारों और सोलर-पॉवर से संचालित बाड़ों का निर्माण किया गया।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)