ओडिशा : नवीन पटनायक ने 5वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 29 मई (आईएएनएस)| ओडिशा में हाल ही में लोकसभा चुनावों के साथ संपन्न विधानसभा चुनावों में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यहां एक समारोह में पटनायक और उनकी टीम ने पद की शपथ ली।


बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक (72) ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं।

ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 112 सीटें जीतने वाली बीजद राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)