पाकिस्तानी गोलाबारी में 3 नागरिक, 2 सैनिक घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि तीन नागरिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के शाहपुर सेक्टर में घायल हो गए वहीं दो सैनिक मनकोट सेक्टर में घायल हो गए।


एक अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शाहपुर और केरनी सेक्टरों में सुबह 7.45 बजे गोलीबारी शुरू करने के बाद प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के पास के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करा दिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)