पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल, यहां घर बनाना है तो लगाने होंगे पौधे

  • Follow Newsd Hindi On  
पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल, यहां घर बनाना है तो लगाने होंगे पौधे

पर्यावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है। आज हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्यावरण पर ध्यान नहीं देते और प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी तरह चलता रहा तो, जल्द ही प्रकृति समाप्त हो जायेगी। लोगों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम कराये जाते हैं, लेकिन हम पर इनका खास असर नहीं पड़ता।

भले ही सभी लोगों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जाने वाले जागरूकता अभियान का असर न होता हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रकृति का ध्यान रखते हैं। लोग अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल कर प्रकृति का ध्यान रखते हैं। ऐसी ही एक पहल केरल के लोग कर रहे हैं।


घर बनाने के साथ पौधे लगाना जरूरी

दरअसल, केरल के कोडुंगलुर में एक ऐसा नियम निकाला गया है, जो प्रकृति के लिए लाभदायक है। वहां के नगर पालिका ने निर्णय लिया कि इस इलाके में घर बनाने के साथ एक दो पौधे लगाने जरूरी हैं। इस नियम के तहत इलाके में बनने वाले घरों की रजिस्ट्री तब ही होगी, जब उस घर में कम से कम दो पौधे लगाने होंगे। इस नियम के तहत पौधे नहीं लगने पर, घर भी नहीं बनेगा। केरल के कोडुंगलुर में जब भी कोई घर बनेगा तो, नगर पालिका के अधिकारी उस घर पर जाकर चेक करेंगे कि घर में पौधे लगे या नहीं। पौधे न होने पर उस घर की रजिस्ट्री नहीं की जायेगी।

इस इलाके में घरों के साथ लगने वाले पौधों में आम और कटहल को प्राथमिकता दी जायेगी। 1500 स्क्वायर फीट के घरों में पौधें लगाना जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के साथ कोडुंगलुर भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां घर बनाते वक्त पौधे लगाना जरूरी होगा। सभी लोग इस नियम का स्वागत भी कर रहे हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)