पीएम ने रिटायर्ड जज रामा जोइस के निधन पर जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रिटायर्ड जज और बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिनका बेंगलुरु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) एम. रामा जोइस एक बड़े बुद्धिजिवी और न्यायविद थे। वह अपनी बुद्धि और न्याय के क्षेत्र में योगदान से भारत के लोकतांत्रिक तानेबाने को मजबूत बनाने के लिए सराहे जाते रहे हैं। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।


पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके 88 वर्षीय जोइस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका निधन सुबह 7.30 बजे के करीब हुआ।

27 जुलाई, 1932 को शिवमोगा में जन्मे, जोइस ने बिहार और झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम किया था और राज्यसभा के पूर्व सांसद थे। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।

–आईएएनएस


वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)