पंजाब, हरियाणा में बारिश, तापमान बढ़ा

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 7 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही नौ जनवरी से घने कोहरे की संभावना है।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 9.8 व 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पड़ोसी हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक रहा।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10.6, 9.7 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दोनों राज्यों में बुधवार तक बिजली कड़कने के साथ आंधी-पानी के आने की संभावना है। इसके बाद कुछ जगहों पर घना कोहरा होने की संभावना है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)