पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 6 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा में सोमवार को हल्की बारिश के बावजूद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बारिश मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है। मौसम ब्यूरो ने यहां यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

पंजाब में गुरदासपुर 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा जगह रहा।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई और 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि औद्योगिक शहर लुधियाना में 10 डिग्री, बठिंडा में 9.6 डिग्री और फरीदकोट में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला शहर में तापमान 10.5 डिग्री, हिसार में 7.8 डिग्री और नारनौल में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आईएमडी के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में कुछ स्थानों पर और एक दिन बाद कई स्थानों पर हल्की से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)