पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में प्रगति में धान की सरकारी खरीद

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू खरीफ विपणन सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद प्रमुख उत्पादक राज्य पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्रगति में है। सरकारी एजेंसियों ने एक अक्टूबर तक करीब दो लाख टन धान सीधे किसानों से खरीद लिया था।

नये कृषि कानून पर किसानों के विरोध की एक मुख्य वजह एमएसपी पर फसलों की खरीद को लेकर उनके मन में बनी आशंका है जिसे दूर करने के लिए इस साल सरकार ने एक खरीफ विपणन सीजन एक अक्टूबर से शुरू होने के पांच दिन पहले ही पंजाब और हरियाणा में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू करने की इजाजत दे दी थी।


धान के साथ-साथ अन्य फसलों की भी सरकारी खरीद जगह-जगह शुरू हो चुकी है। हरियाणा में एक अक्टूबर से कपास की खरीद एमएसपी पर शुरू हो चुकी है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसारख् एक अक्टूबर तक 1,97,136 लाख टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी थी।

मंत्रालय ने कहा कि 373.194 करोड़ मूल्य का धान खरीदा जा चुका है जिसका लाभ 15,705 किसानों को मिला है।


मंत्रालय के मुताबिक अगले एक सप्ताह में धान की सरकारी खरीद जोर पकड़ेगी।

सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए सामान्य वेरायटी के धान का एमएसपी 1,868 रुपये प्रतिक्विंटल तय किया है जिस पर सरकारी एजेंसियां धान की खरीद कर रही हैं।

–आईएएनएस

पीएमजे/जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)