पंजाब में बोरवेल में फंसा 2 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)| पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में 150 फुट गहरे एक संकरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने का प्रयास शुक्रवार को जारी रहा।

बच्चा लगभग 20 घंटे पहले बोरवेल में गिर गया था। माना जा रहा है कि बच्चा नौ इंच व्यास वाले बोरवेल में 110 फुट की गहराई पर फंस हुआ है।


बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कदम उठाए गए हैं, इसके अलावा बच्चे पर नजर रखने के लिए एक कैमरा भी लगाया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने पत्रकारों से कहा कि शुक्रवार तड़के उसकी आखिरी हरकत दर्ज की गई।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल गुरुवार को मानव निर्मित संरचना में गिरे बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के बराबर में जमीन की खुदाई कर रहा है।


बचाव दल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों की भी मदद ली जा रही है।

इससे पहले, रस्सी की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की गई थी। पिछले सात साल से भी अधिक समय से बोरवेल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)