पंजाब रोडवेज के कर्मचारी 3 दिवसीय हड़ताल पर, यात्री परेशान

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 2 जुलाई (आईएएनएस)| पंजाब की सरकारी परिवहन सेवा पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने से राज्यभर में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर गए कर्मी नौकरी स्थाई करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विभिन्न कस्बों और शहरों में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब रोडवेज और पनबस की बसें नहीं चलने दीं।

इस दौरान लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर और मोगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।


पंजाब रोडवेज और पनबस के लगभग 3,000 कर्मी हड़ताल पर हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राज्यीय मार्गो और राज्य के भीतर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)