प्रियंका ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को जापान के हिरोशिमा में आयोजित एफआईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को 3-1 से हराते हुए यह खिताब जीता। भारत अब ओलम्पिक क्वालीफाय के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, “भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच सीरीज जीतने पर बधाई। इस देश को आप पर गर्व है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)