पर्यावरण संरक्षण के लिए ल्हासा में नवीन ऊर्जा बसों का संचालन शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)| चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में 6 जुलाई से 80 नवीन ऊर्जा बसों का संचालन होने लगा। यह कारों की गैस निकासी कम करने और ल्हासा में वायु गुणवत्ता उन्नत करने के लिए लाभदायक है। बताया जाता है कि इस बार ल्हासा की बस संचालन कंपनी ने कुल 110 नवीन ऊर्जा बसों की खरीदारी की। बाकी 30 बसों का संचालन इस महीन के अंत में शुरू होगा। तब ल्हासा में नवीन ऊर्जा बसों की संख्या 422 तक पहुंचेगी, जो कुल बसों का 80 प्रतिशत है।

ल्हासा की बस संचालन कंपनी के मैनेजर क्वो ची ने कहा कि हरित यातायात, कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और पर्यावरण संरक्षण के लिए ल्हासा में वर्ष 2021 में पूर्ण रूप से नवीन ऊर्जा बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।


गौरतलब है कि ल्हासा में 41 लाइनों पर कुल 522 बसें चलती हैं, जो ल्हासा के शहरी क्षेत्र, उपनगर और आसपास की काउंटी में आती-जाती हैं, जिससे लोगों को सुविधा होती है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)