पर्यावरण सुरक्षा जरूरी : जयराम ठाकुर

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 5 जून (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को बधाई दी और कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “विश्व पर्यावरण दिवस पर देश व लोगों को हार्दिक बधाई। स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।”


उन्होंने कहा, “आईए विशेष दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।”

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर वायु प्रदूषण को विषय के रूप में चुना है। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है। चीन इसका मेजबान देश है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)