खेल की लत ऐसी की शादी के दिन दुल्हन को छोड़ दूल्हा खेलता रहा Pubg  

  • Follow Newsd Hindi On  

भारत में Pubg गेम खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस गेम की लत के कारण लोग  बीमार पड़ रहे हैं। किसी ने अपना परिवार का साथ छोड़ दिया तो किसी ने जिंदगी गंवा दी। इस से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।

क्या है मामला?

एक वीडियो वॉयरल हो रहा है जिसमें शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। दुल्हन जहां मेहमानों के सामने बैठी और वहीं दूल्हा पबजी खेलने में व्यस्थ था। एक शख्स ने उसे गिफ्ट दिया। गेम के बीच में गिफ्ट आने से वो इतना गुस्सा गया कि गिफ्ट को साइड में पटक दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


आपको बता दें कि देश में पबजी के कारण कई मामले ऐसे आ रहे हैं। जैसे एक बच्चे ने तो पिता के 50 हजार रुपये चुरा लिए। क्योंकि उसको गेम के लिए कपड़े और बंदूक ऑनलाइन खरीदनी थी। एक शख्स ने फोन का चार्जर तोड़ने के लिए हमला कर दिया। अब ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपको भी हैरानी होगी। शादी के दिन एक दूल्हा दुल्हन को छोड़ पबजी खेलता दिखा। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

गुजरात सरकार ने राज्य के कई शहरों में इस गेम पर बैन लगाया है। देश में कई जगह इस गेम पर बैन लगाने के लिए पिटीशन फाइल की गई हैं।

क्या है PUBG?

ये गेम फोन का काफी स्पेस लेता है। इस गेम को डाउनलोड करने के लिए 2 जीबी स्पेस होना जरूरी है। इसमें पैराशूट के जरिए 100 प्लेयर्स को एक आईलैंड पर उतारा जाता है। जहां प्लेयर्स को बंदूकें ढूंढनी पड़ती है और दुश्मनों को मारना होता है। आखिर में जो बचता है वो विनर होता है। 4 लोग ग्रुप बनाकर भी खेल सकते हैं, जो आखिर तक पहुंच गए तो सभी विनर कहलाते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)