पुर्तगाल के वित्त मंत्री कोरोना से संक्रमित

  • Follow Newsd Hindi On  

लिस्बन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के वित्त राज्य मंत्री जोआओ लीओ जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके मंत्रालय ने एक बयान में यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा, मंत्री घर पर आइसोलेशन में हैं, उनमें अब तक कोई लक्षण नहीं दिखा है और वह काम कर रहे हैं।


स्वास्थ्य महानिदेशालय (डीजीएस) के अनुसार, पुर्तगाल ने शनिवार को 166 नए कोरोनोवायरस मौतों और 10,947 ताजा मामलों को दर्ज किया।

डीजीएस के महामारी विज्ञान बुलेटिन ने यह भी दर्शाया कि 4,653 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 93 अधिक है।

कुल 638 मरीज इन्टेन्सिव केयर में हैं।


मार्च 2020 में देश में महामारी फैलने के बाद से पुर्तगाल ने 8,709 मौतें और 539,416 संक्रमण मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 128,165 मामले सक्रिय हैं।

पुर्तगाल ने कोरोनवायरस के प्रसार से लड़ने के लिए शुक्रवार से एक नए दो सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में प्रवेश किया।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)