पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। जसवंत सिंह कई महीनों से बीमार थे।

मोदी ने कहा कि जसवंत सिंह ने बड़ी मेहनत से देश की सेवा की – पहले एक सिपाही की तरह और फिर भाजपा के एक कर्मठ नेता की तरह। अटलजी की सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाई।


मोदी ने कहा, जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे ²ष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताया है।

–आईएएनएस


एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)