राजद के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह ने डेढ़ हजार वोटों से बनाई बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में साढ़े तीन घंटे मतगणना के पूरे हो चुके हैं। कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने मोकामा सीट पर 1576 वोटों से बढ़त बनाई है। यह सीट उनके उतरने के कारण काफी चर्चित है। नतीजों से पहले ही बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने अपने आवास पर 20 हजार लोगों के दावत का इंतजाम कर रखा है। अनंत सिंह जेल से चुनाव लड़ रहे हैं।

राजद प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को फिलहाल 4,262 वोट मिले हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण सिंह 2,686 वोट पाकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी उम्मीदवार सुरेश सिंह निषाद सिर्फ 740 वोट पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। नोटा को 225 वोट मिले हैं। अभी तक इस सीट पर 8,292 वोटों की गिनती हुई है।


–आईएएनएस

एनएनएम-एसकेपी


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)