राजस्थान की 25 में से 22 सीटें राजग को : आईएएनएस सीवोटर एग्जिट पोल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)| राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव 2019 के साथ वापसी करती दिखाई दे रही है।

 सीवोटर-आईएएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 25 सीटों में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 23 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।


 

पोल में बची तीन सीटें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) या कांग्रेस को दी गई है। 2014 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सभी 25 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का मुकबला रहा।


पोल में जहां राजग को 56.6 प्रतिशत वहीं संप्रग को 33.7 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है। बाकी 9.7 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में गए हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)