राज्यसभा में सुषमा के निधन पर शोक जताया गया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)| राज्यसभा में बुधवार को पूर्व सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया गया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें सक्षम प्रशासक तथा जनता की सच्ची आवाज बताया। नायडू ने कहा कि सुषमा स्वराज उनके लिए बहन थीं, जो हर साल उन्हें राखी बांधती थीं।

उन्होंने कहा, “इस साल मुझे यह सौभाग्य प्राप्त नहीं होगा।”


नायडू ने कहा कि सुषमा एक रोल मॉडल के तौर पर उभरीं और उन्हें ऐसी मंत्री के रूप में जाना जाने लगा जिनसे सबसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा तीन बार राज्यसभा की सदस्य रहीं और चार बार लोकसभा की सदस्य रहीं।

नायडू ने सदन के अन्य सदस्यों के साथ सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)