राणा कपूर की दिल्ली में 3 संपत्तियां ईडी के राडार पर

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)| यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर अपना ठिकाना भारत से बाहर किसी देश में ले जा पाते, इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया, और दिल्ली में मौजूद उनकी तीन संपत्तियों को बेचने की योजना सफल नहीं हो पाई।

  ये संपत्तियां 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।


ये तीन संपत्तियां हैं -40 अमृता शेरगिल मार्ग, 18 कौटिल्य मार्ग चाणक्य पुरी, और सरदार पटेल मार्ग स्थित डिप्लोमेटिक एन्क्लेव। ये संपत्तियां कपूर से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उसने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को कह रखा है कि वे इन संपत्तियों के खरीदार ढूंढें़।

पता चला है कि सभी संपत्तियां कपूर की पत्नी बिंदु कपूर से संबंधित हैं, जो लगभग 4,300 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेने-देन के लिए ईडी जांच के दायरे में हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)