रांची टेस्ट : खराब रोशनी के कारण खेल रुका

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल के बाद का खेल शराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने नौ रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 488 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है।

कप्तान फॉफ डु प्लेसिस एक और जुबैर हमजा खाता खोले बिना क्रीज पर नाबाद हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिले हैं।


इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी 497 रनों पर घोषित कर दी थी। चायकाल तक भारतीय टीम ने 116.3 ओवर में नौ विकेट पर 497 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित करने का निर्णय लिया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)