जानिये Realme C1 (2019) 32GB स्टोरेज के प्राइस स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • Follow Newsd Hindi On  
realme c1 image

Realme कंपनी ने भारत में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C1 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Realme C1 (2019) को लॉन्च किया है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। पिछले वर्जन की तरह Realme C1 (2019) की शुरुआती कीमत महज 7,499 रुपये है और कंपनी इसे Entertainment ka Boss कहकर संबोधित कर रही है।

Realme C1 (2019): प्राइस और सेल डिटेल्स

Realme C1 (2019) को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। पहले वेरिएंट (7,499) में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है, वहीं इसके दूसरे वेरिएंट (8,499) में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज उपलब्ध है। स्मार्टफोन की पहली सेल 5 फरवरी 2019 को 12:00PM पर फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी बेचेगी।


Realme C1 (2019): स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Realme C1 (2019) प्लास्टिक बॉडी और एक बहुत बड़ी डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है। फोन में 6.2-inch LCD HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520 x 720 pixels और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन के टॉप पर नॉच है। इसमें Snapdragon 450 SoC के साथ Adreno 506 GPU है।

Realme C1 Camera और फीचर्स

Realme C1 (2019) में 13MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। Realme C1 (2019) में WiFi, Bluetooth, GPS जैसे तमाम कनेक्विटी ऑप्शंस हैं और इसमें 4,230mAh की बैटरी दी गई है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर चलता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)