ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में अलिया, करीना, सैफ, अभिषेक शामिल हुए

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आदर जैन और अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर को ढांढ़स बंधाने उनके अभिनेता पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शहर के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

‘टाइम्सऑफइंडियाडॉटइंडियाटाइम्सडॉटकॉम’ के मुताबिक, 67 साल के ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। एक इलेक्ट्रिक चैंबर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर ऋषि की अंतिम यात्रा का एक वीडियो साझा किया। कोरोना संकट के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने मास्क और ग्लव्स पहन रखा था।

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

एक बयान में उनके परिवार ने पुष्टि करते हुए कहा, “हमारे प्रिय ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 बजे ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद अस्पताल में शांति से चल बसे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि अंतिम समय तक उन्होंने उनका मनोरंजन किया।”


ऋषि के आखिरी पलों में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ मौजूद थीं।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)