रणवीर को है ‘वी.अनबीटेबल’ डांस ग्रुप पर गर्व

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)| अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी.अनबीटेबल’, जिन्हें पिछले महीने रिएलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के जजों ने खड़े होकर सम्मानित किया था, पर गर्व है।

रणवीर ने सोमवार को ट्वीट किया, “गली ब्यॉयज पेशवाओं के जैसे नाच रहे हैं! विश्व स्तरीय कलाकारों ने भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है, अपराजेय।”


इस ट्वीट के साथ रणवीर ने एक वीडियो के लिंक को भी साझा किया है जिसमें यह ग्रुप रणवीर स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

इस ट्रप में कुल 28 सदस्य हैं जिनकी उम्र 12-27 साल के बीच में है।

परफॉर्म करने से पहले उनसे पूछा गया कि मुंबई में रहकर उन्हें कैसा लगता है? तो इस पर ग्रुप के एक सदस्य ने कहा : “मुंबई में जिंदगी बहुत कठिन है..झुग्गियों की जिंदगी।”


उन्होंने यह भी कहा कि डांस उन्हें इन सारी चीजों को भुलाने का अवसर प्रदान करती है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)