रूस में कोरोना मामलों की संख्या 1,340,409 तक पहुंची

  • Follow Newsd Hindi On  

मॉस्को, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 14,231 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां मामलों की संख्या बढ़कर 1,340,409 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,205 हो गई है।


देश में इस वायरस से अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,039,705 हो गई है।

रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सरकारी दिशानिर्देशों का पालन और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है।

–आईएएनएस


एवाईवी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)