रूस में कोवड-19 के 21,513 नए मामले

  • Follow Newsd Hindi On  

मॉस्को, 23 जनवरी (आईएएनएस)। रूस में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 21,513 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,677,352 तक पहुंच गई है। यहां के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने शुक्रवार को अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इस दौरान 580 लोगों की जानें गई हैं और इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 68,412 तक पहुंच गया है।


आंकड़ों में 3,081,536 लोगों के ठीक हो जाने का खुलासा हुआ है, जिनमें से 27,318 रिकवरी बीते 24 घंटे में हुई है।

मॉस्को में मामलों में हुई 3,037 की वृद्धि के साथ संक्रमितों की संख्या 9,07,389 हो गई है।

अब तक देश भर में 9.85 करोड़ से अधिक टेस्ट कराए जा चुके हैं।


–आईएएनएस

एएसएन-एमएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)