सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया

  • Follow Newsd Hindi On  

हैदराबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। सानिया ने मंगलवार तड़के ही बच्चे को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सानिया के पति एवं क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्वीट कर कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है। अलहमदुल्लाह। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं।”


सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)