सेंसेक्स में 268 अंकों की गिरावट (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 267.64 अंकों की गिरावट के साथ 37,060.37 पर और निफ्टी 98.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,918.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.28 अंकों की गिरावट के साथ 37,298.73 पर खुला और 267.64 अंकों या 0.72 फीसदी गिरावट के साथ 37,060.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,406.55 के ऊपरी स्तर और 37,022.52 के निचले स्तर को छुआ।


बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 177.45 अंकों की गिरावट के साथ 13,259.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 180.00 अंकों की गिरावट के साथ 12,390.32 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.15 अंकों की तेजी के साथ 11,018.15 पर खुला और 98.30 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 10,918.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,034.20 के ऊपरी और 10,906.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर – सूचना प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) में तेजी रही।


बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – धातु (2.92 फीसदी), औद्योगिक (2.24 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.21 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.17 फीसदी) और तेल व गैस (1.90 फीसदी)।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)