सेवाधर्म की मिसाल हैं पद्मश्री पाने वालों के काम : कमल नाथ

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)| देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री के लिए मध्य प्रदेश की चार विभूतियों का चयन हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सम्मानित हस्तियों के काम को सेवाधर्म की मिसाल बताया है।

भारत सरकार द्वारा शुक्रवार की रात को घोषित किए गए पद्म सम्मानों में राज्य से चार विभूतियों के नाम हैं, जिन्हें पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। खेती के क्षेत्र में काम के लिए बाबूलाल दहिया, भाषाई काम के लिए कैलाश मड़बैया, चिकित्सा जगत में डॉ. प्रताप सिह हार्डिया और जनजातीय कल्याण के लिए महेश शर्मा को सम्मानित किया जाना है।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान में कहा है कि बाबूलाल दहिया ने खेती के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई है, वह नई पीढ़ी के लिए उदाहरण बन गई है। वहीं कैलाश मड़बैया ने बुंदेली बोली में रचनात्मक लेखन कर भाषाई बहुलता को जीवंत बनाने का रचनात्मक प्रयास किया है। डॉ. प्रताप सिंह हार्डिया ने नेत्र विज्ञान में अपनी विशेषज्ञता से समाजसेवा का उत्कृष्ट काम किया है। इसी तरह महेश शर्मा अपनी प्रतिबद्धता के साथ जनजातीय कल्याण में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश की चार हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्मानित हस्तियों के काम सेवाधर्म की मिसाल हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)